गुजरात के पर्यावरण एवं वन मंत्री अर्जुन मोढवाडिया को Sardar Vallabhbhai Patel Memorial Award Ceremony 2026 हेतु Guest of Honour बनने का आमंत्रण
गांधीनगर/गुजरात। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने गुजरात सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्री Arjun Modhwadia को आगामी भव्य Sardar Vallabhbhai Patel Memorial Award Ceremony 2026 में Guest of Honour के रूप में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने मंत्री महोदय को आधिकारिक आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान तथा हरित भारत मिशन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई।
डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि यह समारोह केवल सम्मान प्रदान करने का मंच नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक प्रेरणा को समर्पित एक राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देशभर से प्रतिष्ठित समाजसेवी, शिक्षाविद, उद्योगपति, पर्यावरणविद एवं आध्यात्मिक गुरु शामिल होंगे। उन्होंने गुजरात सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मंत्री Arjun Modhwadia की गरिमामयी उपस्थिति समारोह को ऐतिहासिक आयाम प्रदान करेगी। यह भव्य आयोजन Raghuraj Peepal Man Foundation के नेतृत्व में गुजरात में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।