3 माह से वेतन न मिलने के कारण संविदा कर्मी भुखमरी के कगार पर
AIMA न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर ।
नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा पर कार्यरत सैकड़ो कार्यकर्ता 3 माह से वेतन न मिलने के कारण बेहाल हो गए हैं मालूम हो कि एनएचएम के तहत विभिन्न जिलों से आकर संविदा पर कार्यरत सैकड़ो कार्यकर्ता समय से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने रोटी का प्रश्न खड़ा हो गया है नाम न छापने की शर्त पर कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि विगत 3 महीने से संविदा कर्मियों को उनका वेतन नहीं मिला है जिससे उनके सामने रोटी का प्रश्न खड़ा हो गया है बताते चलें की बड़ी संख्या में दूर दराज के तमाम जिलों से संविदा कर्मी कार्य करते हैं जिनका जीविका वेतन के भरोसे ही चलता है 3 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके समक्ष भी तमाम दुश्वारियां खड़ी हो गई हैं और संविदा कर्मी परेशान है इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष मनीष पांडेय का कहना है कि संविदा कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए कई जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ज्ञापन सौपा गया है और यदि संविदा कर्मियों का वेतन शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो इसे लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा संविदा कर्मियों ने मांग किया है कि हम लोगों का वेतन शीघ्र भुगतान किया जाए जिससे हम लोगों का जीवन सही ढंग से चल सकेसीमा