logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिंदी सुलेख कला प्रतियोगिता

*पटियाला, मई 2026:*
डीएवी पब्लिक स्कूल, भूपिंदरा रोड, पटियाला ने अपनी होनहार छात्रा की उपलब्धि पर गर्व जताया है। विद्यालय की आठवीं मैरीगोल्ड कक्षा की छात्रा *स्मृद्धि लूथरा* ने शैक्षिक गतिविधि के अंतर्गत आयोजित *हिंदी सुलेख कला प्रतियोगिता* में *प्रथम स्थान* प्राप्त किया है।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा 4 मई 2026 को स्मृद्धि को *Certificate of Merit* प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्मृद्धि, श्रीमान विक्की हरिंदर पाल की पुत्री हैं।

विद्यालय के प्रिंसिपल और डीन/इंचार्ज ने स्मृद्धि की लेखनी की सराहना करते हुए कहा कि सुलेख जैसी कलाएं बच्चों में भाषा के प्रति लगाव और एकाग्रता बढ़ाती हैं। उन्होंने स्मृद्धि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीएवी पब्लिक स्कूल, पटियाला सीबीएसई, नई दिल्ली से संबद्ध भारतीय संस्कृति उन्मुख अंग्रेजी माध्यम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। विद्यालय समय-समय पर शैक्षिक और सह-शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों का सर्वांगीण विकास करता रहता है।

2
66 views

Comment