मैनपुरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर साइकिल पर निकले भाजपा नेता रौली यादव
मैनपुरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के तहत भाजपा नेता रौली यादव ने पेट्रोल और डीजल बचाने के लिए साइकिल पर सवारी की और लोगों को किया। करहल कस्बा निवासी रौली यादव ने शुक्रवार को साइकिल और सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने का निर्णय लिया।
उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगाकर आम जनता को संदेश दिया कि पेट्रोल और डीजल बचाना राष्ट्रहित में अत्यंत आवश्यक है। रौली यादव ने बताया कि इससे विदेशी मुद्रा की बचत होती है, देश पर आयात का बोझ कम होता है और पर्यावरण की रक्षा होती है। उन्होंने सभी से साइकिल और सार्वजनिक वाहनों के उपयोग की अपील की।