कालका से मोटरसाइकिल चोरी कर नंबर प्लेट तोड़कर फेंकी, पंचकूला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद कर जेल भेजा
पंचकूला/ कालका/15 मई:- पंचकूला पुलिस द्वारा वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु गठित एंटी व्हीकल थेफ्ट की टीम को चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी द्वारा चोरी की पहचान मिटाने की नीयत से मोटरसाइकिल की नंबर प्लेटें तोड़कर फेंक दी गई थीं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह मामला कालका थाना में दर्ज है। जिसमें पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि 23 जनवरी, 2025 को वह कालका में किसी कार्य हेतु अपनी मोटरसाइकिल लेकर गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल फार्म के अंदर खड़ी की थी, लेकिन अगले दिन सुबह देखने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। शिकायतकर्ता द्वारा अपने स्तर पर काफी तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लग पाया, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसमें एवीटी स्टॉफ इन्चार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में टीम द्वारा मामला दर्ज कर जांच की गई।
जांच अधिकारी एएसआई सुनील दत्त द्वारा गहन जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ घोड़ा निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 पंचकूला को पर्याप्त सबूत मिलने पर गिरफ्तार किया गया।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज: आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए चोरीशुदा मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस बरामद करवाई। बरामद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट के मिली। जांच में सामने आया कि आरोपी ने वाहन की पहचान छिपाने और सबूत मिटाने की नीयत से मोटरसाइकिल की दोनों नंबर प्लेटें तोड़कर फेंक दी थीं। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।