बरेली: सामाजिक न्याय पार्टी ने जिला कलेक्टर को आरक्षण का ज्ञापन दिया
बरेली: सामाजिक न्याय पार्टी (जनादेश) के प्रतिनिधि आज जिला कलेक्टर बरेली से मिले और विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नेम सिंह कश्यप प्रमुख रहे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम डॉ. सोनू कश्यप, प्रदेश सचिव संदीप कश्यप और प्रदेश महासचिव नरपत कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति रही। समाज हित एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया गया।