सत्य की जीत होगी: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से मिले सामाजिक कार्यकर्ता
रांची: "सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।" इसी अटूट विश्वास के साथ आज रांची में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री आलमगीर आलम से एक आत्मीय मुलाकात की गई।
मुलाकात के दौरान उनका कुशलक्षेम जाना गया और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर न्यायपालिका के प्रति पूर्ण सम्मान प्रकट करते हुए 'सत्यमेव जयते' के संकल्प को दोहराया गया। अंत में ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की गई।