logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जोधपुर में कैफे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का-शराब पार्टी करते 18 युवक पकड़े जोधपुर के चौपासनी रोड स्थित CO 3 कैफे पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर

जोधपुर में कैफे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का-शराब पार्टी करते 18 युवक पकड़े
जोधपुर के चौपासनी रोड स्थित CO 3 कैफे पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर हुक्का और शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 18 युवकों को मौके से पकड़ा गया, जबकि कैफे संचालक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार 14 और 15 मई की रात को रविंद्र बोथरा को सूचना मिली थी कि CO 3 कैफे में युवकों को हुक्का और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कराया जा रहा है। सूचना विश्वसनीय पाए जाने पर थाना प्रतापनगर सदर पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर दबिश दी, जहां 18 व्यक्ति हुक्का एवं बीयर का सेवन करते मिले। मौके से 52 बीयर कैन, 20 बीयर बोतलें और 6 हुक्के बरामद किए गए, जिन्हें नियमानुसार जब्त कर लिया गया।
कार्रवाई के दौरान कैफे संचालक दीपांशु जैन पुत्र लक्ष्मीचंद जैन निवासी लालसागर, जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं हुक्का और शराब का सेवन कर रहे 18 व्यक्तियों के खिलाफ इंसदादी कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 3 चौपहिया और 1 दुपहिया वाहन भी जब्त किए हैं।

0
35 views

Comment