logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी से बड़ी खबर गोंड समाज के हक की हुंकार, जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के नेतृत्व में गोंड समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए अनुसूचित जनजाति जाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गोंड समाज के लोगों को अनावश्यक कानूनी व प्रशासनिक बाधाओं में उलझाकर जाति प्रमाण पत्र जारी करने में देरी की जा रही है।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार गोंड ने कहा कि गोंड समाज अब जाग चुका है और अपने संवैधानिक अधिकार लेकर रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन जिला मुख्यालय से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक जुलूस निकालकर समाज के लोगों ने एकजुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर मनोज कुमार गोंड, राजकुमार गोंड, प्रमोद कुमार गोंड सहित कई समाजसेवियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

18
867 views

Comment