भानू की पल्लवी सैनी ने 12वीं कॉमर्स में हासिल किए 91% अंक, परिवार और क्षेत्र का बढ़ाया मान
पंचकूला। गांव भानू वार्ड नंबर-19 की होनहार छात्रा पल्लवी सैनी ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कॉमर्स परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। पल्लवी केंद्रीय विद्यालय नंबर-2, चंडीमंदिर कैंट पंचकूला की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पल्लवी की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पल्लवी के पिता गुरदेव सिंह सैनी और माता निशा देवी ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि पल्लवी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है और उसकी मेहनत का ही परिणाम है कि उसने 12वीं में शानदार अंक हासिल किए हैं।
#PallaviSaini #CBSEBoardResult #12thCommerceTopper #BhanuWard19 #PanchkulaNews #SamacharSansarNews24 #हरखबरपरपैनीनजर