logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डिजिटल इंडिया को झटका! कदमा के भारत पेट्रोलियम पंप पर ऑनलाइन पेमेंट बंद, घंटों लाइन में परेशान हो रहे लोग

जमशेदपुर के कदमा स्थित रंकनी मंदिर के पास मौजूद Bharat Petroleum पेट्रोल पंप पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि यहां ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार नहीं किया जा रहा, जबकि पेट्रोल पंप परिसर में कहीं भी इसकी सूचना देने वाला कोई नोटिस बोर्ड नहीं लगाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे घंटों लाइन में लगने के बाद जब पेट्रोल भराने के लिए अंदर पहुंचते हैं, तब उन्हें बताया जाता है कि केवल नकद भुगतान ही लिया जाएगा। इससे कई लोग परेशान होकर वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। खासकर उन लोगों को अधिक दिक्कत हो रही है, जो डिजिटल पेमेंट के भरोसे घर से निकलते हैं।
लोगों ने सवाल उठाया है कि एक तरफ केंद्र सरकार लगातार डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दे रही है। प्रधानमंत्री Narendra Modi भी आपका बटुआ आपके मोबाइल में है कहकर ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहित करते हैं, वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन पेमेंट बंद रखना लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि ऑनलाइन भुगतान की सुविधा बंद है तो इसकी स्पष्ट सूचना बोर्ड पर लगाई जाए, ताकि लोगों को लाइन में लगकर समय बर्बाद न करना पड़े। साथ ही संबंधित पेट्रोल पंप प्रबंधन के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई करने की भी मांग उठ रही है।

9
837 views

Comment