logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 203 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 203 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 मई से प्रारंभ होकर जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में परीक्षा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 4509 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4306 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 203 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

10
574 views

Comment