संपर्क अभियान के तहत पांच पंचायतों में विद्युत समस्या निराकरण शिविर 16 मई को आयोजित होंगे
सम्पर्क अभियान के तहत पांच पंचायतों में विद्युत समस्या निराकरण शिविर 16 मई को आयोजित होंगे
मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के निर्देशानुसार विद्युत मंडल द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से सम्पर्क अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न वितरण केन्द्रों पर विद्युत संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के तहत 16 मई 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक निम्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे
वितरण केन्द्र जींगनी अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव नावली के पंचायत भवन में।
वितरण केन्द्र बानमौर अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़ाजर में स्कूल के पास।
वितरण केन्द्र सुमावली अंतर्गत ग्राम पंचायत जरैना के पंचायत भवन में।
वितरण केन्द्र हेतमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के आंगनबाड़ी भवन में।
वितरण केन्द्र नूरावाद अंतर्गत ग्राम पंचायत नूरावाद के सचिवालय परिसर के पास।
इन शिविरों में विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं जैसे बिल संशोधन, गलत बिलिंग, अत्यधिक बिल राशि, मीटर रीडिंग, स्मार्ट मीटर, मीटर एवं सर्विस केबल, घरेलू एवं कृषि विद्युत कनेक्शन संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।
विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई है।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh