logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टी. बी. मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम मई, अकबरपुर एवं भौलूपुरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम मई, अकबरपुर एवं भोलूपुरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को जौरा विकासखंड के ग्राम मई, अकबरपुर एवं भोलूपुरा में स्क्रीनिंग स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ टी.बी. रोग की पहचान एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियां संचालित की गईं।
शिविर के दौरान 100 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें रक्तचाप एवं शुगर परीक्षण के साथ संभावित टी.बी. मरीजों के बलगम नमूने जांच हेतु एकत्रित किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को टी.बी. के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
अभियान का उद्देश्य टी.बी. रोग की शीघ्र पहचान कर प्रभावी उपचार सुनिश्चित करना तथा जिले को टी.बी. मुक्त बनाने की दिशा में जनभागीदारी बढ़ाना है।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

22
858 views

Comment