ग्राम पंचायत धर्मगढ़ में एक दिवसीय स्क्रीनिंग जांच शिविर आयोजित
ग्राम पंचायत धर्मगढ़ में एक दिवसीय स्क्रीनिंग जांच शिविर आयोजित
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार क्रिस्प संस्थान के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत धर्मगढ़ स्थित माता मंदिर परिसर में एक दिवसीय स्क्रीनिंग जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर में ग्रामीणों की शुगर, रक्तचाप (बीपी), एनसीडी सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के उपरांत आजीविका मिशन की आरोग्य सखी द्वारा सभी पंजीकृत हितग्राहियों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल एवं रजिस्टर में दर्ज किया गया।
दोपहर 1:30 बजे तक शिविर में 165 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका था। शिविर में तहसीलदार पोरसा श्री नवीन भारद्वाज, जिला परियोजना प्रबंधक श्री दिनेश सिंह तोमर, डीपीएम श्री श्रीवास्तव सहित ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच, आशा कार्यकर्ता एवं स्व-सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रहीं।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026