logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फेसबुक फ्रेंडशिप और बिजनेस के झांसे में युवक से 10.67 लाख की साइबर ठगी

गया जिले में साइबर ठगों के एक बड़े गिरोह का मामला सामने आया है, जहां फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक युवती ने युवक को अपने प्रेमजाल और बिजनेस के झांसे में फंसाकर 10 लाख 67 हजार 270 रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़ित युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा है। मामले को लेकर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गुरुआ बाजार निवासी आत्मेश कुमार सुमन का संपर्क फेसबुक के माध्यम से पल्लवी अग्रवाल नामक युवती से हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में व्हाट्सएप कॉल एवं मैसेज के जरिए संपर्क लगातार होने लगा। युवती ने खुद को बिजनेस से जुड़ा बताते हुए युवक को निवेश करने पर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि युवती ने अपने अन्य साथियों से भी उसकी बात कराई। सभी लोग मिलकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रभावित करते रहे और कम समय में अच्छा लाभ मिलने का भरोसा दिलाते रहे। शुरुआत में कुछ रुपये वापस भी किए गए, जिससे युवक का विश्वास और बढ़ गया।
इसके बाद पांच मार्च से 18 मार्च के बीच युवती और उसके साथियों ने बिजनेस में निवेश के नाम पर लगातार पैसे मांगने शुरू कर दिए। ठगों के झांसे में आकर आत्मेश कुमार सुमन ने यूपीआई, एनईएफटी और आरटीजीएस के माध्यम से अलग-अलग खातों में कुल 10 लाख 67 हजार 270 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
जब युवक को ठगी का एहसास हुआ और उसने अपना पैसा वापस मांगा, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इतना ही नहीं, गिरोह के सदस्य और अधिक रुपये की मांग भी करने लगे। पीड़ित ने बताया कि उसने कई लोगों से कर्ज लेकर यह रकम दी थी, जिसके कारण अब वह मानसिक तनाव में है।
इधर, पीड़ित के बयान पर साइबर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर गिरोह से जुड़े लोगों की पहचान करने और ट्रांजैक्शन की जांच में जुटी हुई

0
0 views

Comment