logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुंदर नगर मे झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार का पुतला फुका निकला सब यात्रा

सुंदरनगर में झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, शव यात्रा निकालकर किया विरोध-प्रदर्शन
जमशेदपुर : झामुमो केरूवाडुंगरी, पुरीहासा और ब्यांगबिल पंचायत समिति की ओर से बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत को देखते हुए सुंदरनगर चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया गया. इस बीच झामुमो की ओर से सुंदरनगर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन भी किया गया.
शव यात्रा निकालकर विरोध-प्रदर्शन
झामुमो की ओर से इस बीच केंद्र सरकार की शव यात्रा भी निकाली गई और केंद्र सरकार के खिलाफ तीखे नारे भी लगाए गए. झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने मौके पर कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों को संकट में डाल दिया है. एक बार गैस के लिए परेशान किया और अब पेट्रोल नहीं मिलने से आम लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है.
ये थे शामिल
मौके पर बहादुर किस्कू, अनिल करकेटा, उत्तम टुडू, मनोज नाहा, अशोक अग्रवाल, गोकुल मार्डी, सुधीर हांसदा, भगत सोरेन, अनिल मुंडा, दीपक पाल, बिक्रम टुडू, कार्तिक महतो, शंकर हेंब्रम, द्रोपदी मुंडा, मायावती टुडू, चम्पा मुर्मू, मायावाती हेंब्रम, बबलू महतो, प्रवीण ढाली आदि शामिल थे.

2
35 views

Comment