बांसी में बकरीद शांति समिति की बैठक सम्पन्न
बांसी, सिद्धार्थनगर: आगामी ईदुल अजहा (बकरीद) के त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बांसी कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने की। उन्होंने आपसी भाईचारे और नियमों के पालन की अपील की।
प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने उपस्थित संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं से त्योहार को पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने, कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर न करके निर्धारित या निजी स्थानों पर करने, अवशेषों को उचित तरीके से निस्तारित करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट साझा न करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने का आश्वासन दिया। बैठक में रियाज अहमद, जैनूल्लाह, अब्दुल जब्बार, हाजी रहमत अली, अमारुद्दीन, मौलाना सोहराब अली, इंद्रदेव तिवारी, मौलाना तालिब, रुआब अली, अंगद वर्मा, प्रदीप कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।