logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर ABRSM ने सौंपा ज्ञापन

बेगूं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेशव्यापी आह्वान पर गुरुवार को खंड बेगूं के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री के नाम उपखंड अधिकारी बेगूं को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की।

खंड अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़ ने बताया कि संगठन द्वारा समय-समय पर शिक्षा एवं शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद संगठन ने संवाद एवं वार्ता के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया, लेकिन दो वर्षों से अधिक समय बीतने के बावजूद शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों का समाधान नहीं होने से प्रदेशभर के शिक्षकों में आक्रोश एवं निराशा व्याप्त है।

ज्ञापन में शिक्षकों को मिलने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश सहित सभी अवकाश यथावत रखने, तृतीय वेतन श्रृंखला सहित सभी संवर्गों के स्थानांतरण करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की लंबित पदोन्नतियां शीघ्र करने, क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी कर स्टाफिंग पैटर्न लागू करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, RGHS योजना को सुचारू रखने, वेतन विसंगतियां दूर करने तथा संविदा शिक्षकों को नियमित करने सहित विभिन्न मांगें रखी गईं।

इस दौरान खंड मंत्री मुकेश कुमार धाकड़, महिला मंत्री मीना सेन, जिला कोषाध्यक्ष सागरमल पटवा, जिला उपाध्यक्ष हमीर सिंह राजपूत, जिला सचिव भंवर सिंह मुरलिया, राकेश गोचर, शिवराज गोस्वामी, मनोज कुमार बोहरा, कैलाश चंद्र सुथार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

111
7115 views

Comment