logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CG में एक परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला

जांजगीर-चांपा। जिले के भवंतरा गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, भवंतरा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब निर्माण कार्य के लिए पहुंचे मिस्त्री ने घर के बाहर खाट पर चार लोगों की खून से लथपथ लाशें देखीं। मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार नए मकान के निर्माण कार्य के चलते वहीं रुका हुआ था। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई।

मिस्त्री ने तुरंत गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाने में लगे हुए हैं।

पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

0
34 views

Comment