logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उदयपुर: आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था प्रभावित

उदयपुर/सायर : ग्राम पंचायत सायर में बुधवार शाम तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज हवाओं के कारण सायर से बसवार जाने वाले मार्ग पर 11 हजार केवी बिजली लाइन के खंभे और तार पर आम के पेड़ की बड़ी डाली टूटकर गिर गई, जिससे पूरे गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। बिजली बंद होने से ग्रामवासी काफी परेशान हैं।

ग्रामीणों के अनुसार यह विद्युत लाइन उदयपुर पावर हाउस से लक्ष्मणगढ़ होते हुए सायर तक पहुंचती है। आंधी-तूफान का असर पूरे उदयपुर ब्लॉक में देखा गया, जहां कई स्थानों पर पेड़ गिरने और तार क्षतिग्रस्त होने की खबर है। लक्ष्मणगढ़ फीडर में कई जगह पेड़ टूटकर बिजली तारों पर गिर गए हैं, जिससे मरम्मत कार्य में समय लग सकता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

4
267 views

Comment