डॉ. प्रदीप सिंह करपेती ने लोक सेवा आयोग परीक्षा पास की
मध्यप्रदेश : डॉ. प्रदीप सिंह करपेती, जो ग्राम जमोड़ी जिला सीधी के निवासी हैं और पूर्व में रीवा शासकीय अस्पताल में पदस्थ थे, मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के कारण पद से हटा दिए गए थे। उन्होंने समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भी अपनी समस्या के समाधान हेतु निवेदन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
अपने कठिन परिश्रम और लगन से उन्होंने सफलता हासिल की और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की। उनकी यह उपलब्धि गोंड समाज के लिए गर्व का विषय है और समाज में एक मिसाल बनकर उभरी है। उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं।