logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने किया सरेंडर ऑपरेशन अंकुश का असरफरार सट्टा खाईवाल ने

रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने किया सरेंडर
ऑपरेशन अंकुश का असरफरार सट्टा खाईवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपराध छोड़ने की जताई इच्छा
कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिंटू हलवाई को जुआ प्रतिषेध की धारा 4,7 में गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : अपराध छोड़ने वालों को अवसर मिलेगा, लेकिन दोबारा सट्टा-जुआ में लौटने वालों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई और ज्यादा सख्त करेगी।
14 मई, रायगढ़ । रायगढ़ जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़ आरोपियों पर लगातार हो रही सख्त कार्रवाई का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस की लगातार दबिश, गिरफ्तारी और तकनीकी जांच से बढ़े खौफ के बीच ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई पिता कन्हैया लाल हलवाई उम्र 43 साल निवासी चांदमारी रायगढ़ आज स्वयं पुलिस कार्यालय पहुंचा और गिरफ्तारी से बचने के बजाय रायगढ़ पुलिस के समक्ष सरेंडर करना उचित समझा।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पिंटू हलवाई ने एसएसपी के समक्ष अपराध से तौबा करते हुए मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन शुरू करने की इच्छा जताई। आरोपी ने स्वीकार किया कि पुलिस की लगातार कार्रवाई और उसके नेटवर्क से जुड़े साथियों की गिरफ्तारी के बाद वह भयवश रायगढ़ छोड़कर उत्तराखंड भाग गया था। गिरफ्तारी के डर से उसने अपना मोबाइल फोन भी नष्ट कर दिया था, लेकिन रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई और बढ़ते दबाव के कारण आखिरकार उसने स्वयं सामने आकर आत्मसमर्पण किया।
एसएसपी ने आरोपी को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा किसी भी प्रकार के सट्टा, जुआ या अवैध कारोबार में शामिल पाया गया तो उ

0
46 views

Comment