logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दरौली स्टेशन के पास शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में बीयर व अंग्रेजी शराब बरामद

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दरौली स्टेशन के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को भारी मात्रा में बीयर एवं अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 13 मई 2026 को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह बरूइन नहर पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग तथा रात्रि गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दरौली स्टेशन के पास से अभियुक्त विकास कुमार पुत्र कृष्णा सेठ निवासी देवसैरा थाना कोचस जनपद रोहतास, बिहार को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 84 अदद बीयर, 12 अदद अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग, 02 अदद आइकोनिक व्हाइट, 05 अदद ऑफिसर च्वाइस तथा एक बैग में 11 अदद रॉयल स्टैग शराब बरामद हुई।
इस मामले में थाना जमानियां पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
विकास कुमार पुत्र कृष्णा सेठ निवासी देवसैरा थाना कोचस जनपद रोहतास, बिहार, उम्र 25 वर्ष।
बरामदगी
84 अदद बीयर (42 लीटर)
12 अदद अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग (17.250 लीटर)
02 अदद आइकोनिक व्हाइट (1.500 लीटर)
05 अदद ऑफिसर च्वाइस (0.900 लीटर)
गिरफ्तार करने वाली टीम
उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन मय टीम थाना जमानियां जनपद गाजीपुर।

5
696 views

Comment