10वीं में मांधना स्कूल का 100% रिजल्ट, प्रिया बनी टॉपर
मांधना | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल और गांव का नाम रोशन किया।
विद्यालय की छात्रा प्रिया ने 467 अंक प्राप्त कर 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं चंचल ने 427 अंक (85.4%) लेकर दूसरा तथा रितिका ने 414 अंक (82.8%) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम पर स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों की सफलता पर सभी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।