मऊ के रानीपुर में पंकज कुमार हत्याकांड में तीन गिरफ्तार
मऊ: थाना रानीपुर पुलिस ने पंकज कुमार हत्याकांड में तीन आरोपियों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के इटौरा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत आनन्द चौहान (20), योगेश चौहान (21) और अंकित चौहान (22) को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, 10 मई 2026 की रात खिरियां गांव निवासी पंकज कुमार का तीनों आरोपियों के साथ विवाद और मारपीट हुई थी, जिससे पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।