logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौर: NEET-2026 पेपर लीक पर जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

जालौर: जिला कांग्रेस कमेटी जालौर ने NEET-2026 पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परीक्षा में हुए पेपर लीक को लेकर अपनी नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि NEET-2026 पेपर लीक ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी अपील की गई।

2
643 views

Comment