ज्वेलर्स व्यापार पर नकारात्मक बयान स्वीकार नहीं : देवेंद्र सिंघल, प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ, 14 मई 2026
काउंसिल ऑफ व्यापार मंच, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंघल ने ज्वेलर्स व्यापार को लेकर दिए गए हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का नकारात्मक संदेश देशभर के लाखों ज्वेलर्स, कारीगरों और व्यापारियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और व्यापारिक सुधारों के लिए किए गए कार्य सराहनीय हैं तथा व्यापारी वर्ग हमेशा राष्ट्रहित में सरकार के साथ खड़ा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंघल ने कहा कि ज्वेलरी उद्योग केवल एक व्यापार नहीं, बल्कि करोड़ों परिवारों की आजीविका, भारतीय संस्कृति और देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार है। ऐसे में किसी विशेष व्यापार को लेकर नकारात्मक संदेश देना दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित माना जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयानों से बाजार में भय और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिसका सीधा असर छोटे व्यापारियों, कारीगरों और श्रमिकों पर पड़ रहा है। सरकार को व्यापार को हतोत्साहित करने के बजाय उसे प्रोत्साहन देने वाली नीतियां बनानी चाहिए।
देवेंद्र सिंघल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि व्यापारियों की भावनाओं की लगातार अनदेखी की गई तो व्यापारी समाज अपने सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होगा।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों का सम्मान सुरक्षित रहना ही राष्ट्रहित में है।