logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चमोली में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

चमोली : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली की अध्यक्षता में 17 मई 2026 को टैक्सी स्टैण्ड देवाल में प्रातः 10:00 बजे से बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आम जनता को उनके विधिक अधिकारों और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

शिविर में महिला अधिकार, बाल संरक्षण, निःशुल्क विधिक सहायता, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन, घरेलू हिंसा, वरिष्ठ नागरिक अधिकार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभागीय अधिकारी आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का समाधान भी करेंगे। सचिव पुनीत कुमार ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेकर जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।

29
1965 views

Comment