रीवा: कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की तीव्र कार्यप्रणाली से जनता संतुष्ट
रीवा: कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अपनी कार्यप्रणाली से आम जनमानस में चर्चा का विषय बन गए हैं। वे सीधे फील्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और तुरंत कार्रवाई के आदेश देते हैं। साथ ही, उन अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है जो जनता के काम में बाधा डालते हैं या काम को रोकते हैं।
कलेक्टर ने स्पष्ट आदेश दिया है कि किसी भी अधिकारी द्वारा काम के एवज में पैसे मांगना बिल्कुल वर्जित है और ऐसी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई होगी। हाल ही में जनसुनवाई के दौरान लगभग 800 से 1000 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए, जिनसे संबंधित विभागों को समस्याओं के शीघ्र निवारण के निर्देश दिए गए। उनकी इस सक्रियता से जनता के दिलों में उनका विश्वास बढ़ा है।