logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलवाड़ी जोतराम धाम में सतीश भगत की कठिन खड़ी तपस्या बनी श्रद्धा का केंद्र- दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु, धाम पर गूंज रहे भजन-कीर्तन

नारनौल, पंकज यादव। कलवाड़ी का जोतराम धाम इन दिनों धार्मिक आस्था, भक्ति और साधना का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। धाम पर सतीश भगत द्वारा की जा रही 11 दिवसीय कठिन खड़ी तपस्या श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। तपस्या के दौरान धाम पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं तथा आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सतीश भगत 3 दिनों से निरंतर खड़े रहकर गुरु परंपरा एवं गुरु गोरक्ष नाथ की आराधना में लीन हैं। उनकी इस कठिन साधना को लेकर क्षेत्र में गहरी श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
धाम पर सुबह से देर रात तक भजन-कीर्तन, गुरु महिमा का गुणगान एवं धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं। बाबा के धुनें को धार्मिक सजावट से सजाया गया है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु लगातार धाम पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने बताया कि सतीश भगत की तपस्या लोगों को धर्म, संयम और सेवा का संदेश दे रही है। ग्रामीण रामनिवास यादव ने बताया कि 11 दिन की तपस्या पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 22 मई शाम को विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रामनिवास यादव,महावीर सिंह, बनवारी गुजरवास, सतीश गढ़ी,बनवारी लाल गढ़ी, धर्मेंद्र कुमार गुजरवास, राजेंद्र कलवाड़ी,चंदाराम मुंडियाखेड़ा,पवन कुमार गढ़ी ,करतार सिंह कलवाड़ी,पंकज यादव पत्रकार, भेरू मिस्त्री, नरेश कुमार,राजकपूर,प्रियांशु सहित अनेक भक्तगण मौजूद रहे।

14
914 views

Comment