सीकरी हॉस्पिटल में लापरवाही से बालिका की मृत्यु पर आक्रोश
सीकरी : सीकरी हॉस्पिटल में हुई कथित लापरवाही के कारण 12 वर्षीय बालिका की मृत्यु होने पर कस्बेवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने इस घटना के विरोध में एकजुट होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन में कस्बेवासियों ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को बालिका की मृत्यु का कारण बताया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रशासन से शीघ्र न्याय दिलाने की अपील की गई। एसडीएम ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।