logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक कांग्रेस विधायक और रेसलर विनेश फोगाट के समर्थन में उतर आई हैंं...

ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक कांग्रेस विधायक और रेसलर विनेश फोगाट के समर्थन में उतर आई हैंं। साक्षी ने विनेश को न खेलने देने को लेकर WFI पर बड़ा हमला बोला है। साक्षी ने कहा, "दूसरे देशों की स्पोर्ट्स फेडरेशन अपनी खिलाड़ियों के लिए नियम आसान बनाती हैं, ताकि वहां महिलाएं मां बनने के बाद भी देश के लिए खेल सकें और मेडल जीत सकें। वहीं, हमारी WFI दो-तीन दिन पहले ऐसे नियम लागू कर देती है कि विनेश वापसी न कर सकें।" साक्षी ने आगे कहा कि "मेरा प्रधानमंत्री, खेलमंत्री और रेस्लिंग फेडरेशन से अनुरोध है कि विनेश का ट्रायल लिया जाए, ताकि वह भी देश के लिए मेडल जीत सकें और देश का नाम रोशन कर सकें। ऐसा उदाहरण स्थापित किया जाए कि अपने देश में भी महिलाएं मां बनने के बाद खेल सकती हैं और मेडल जीत सकती हैं।"

0
24 views

Comment