logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आकाशीय बिजली से 14 गौवंश की मौत, ग्राम पंचायत उदयपुर ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

कल दिनांक 13/05/2026 दिन बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से 14 गायों की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। आज ग्राम पंचायत उदयपुर के सरपंच प्रताप सिंह, उप सरपंच शेखर सिंह देव, वॉर्ड पंच कुञ्जल रजवाड़े, देव नारायण यादव, भोला सोनी, राहुल सिंह, राहुल गुप्ता, जगदीश जायसवाल, निरंजन सिंह, क्रांति कुमार रावत सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन एकत्रित हुए और गौ माता को श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी गई।
इस दौरान ग्राम पंचायत के उप सरपंच शेखर सिंह देव द्वारा जेसीबी वाहन बुलवाकर मिर्गाडांड जंगल में गड्ढा खुदवाया गया, जहाँ सभी गायों का हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।
जिसमें 7 गायों के मालिकों का पता चल गया है, जबकि शेष 7 गायों के मालिकों की जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में थाना से उपस्थित कर्मचारीगण द्वारा पंजीयन तैयार कर थाना में सूचना दर्ज कराई गई है। जिन व्यक्तियों की गायें हों, वे थाना जाकर सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत गौ माताओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

25
922 views

Comment