कौशांबी में पूर्व प्रधान मनोज हत्याकांड का खुलासा
कौशांबी : पूर्व प्रधान मनोज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों सुलखान और नीरज को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सूरज पासी अभी फरार है। घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद गांव की है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तमंचा और बाइक भी बरामद की है।
मामला डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन से जुड़ा है। 4 मई की सुबह मनोज को गोली मारी गई थी, जिसके बाद 5 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया है।