logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला मेयर चुनाव में श्यामलाल बंसल की ऐतिहासिक जीत पर गुरचरण सिंह करणपुर ने दी बधाई

पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा मेयर पद के उम्मीदवार श्यामलाल बंसल को भारी बहुमत से विजय प्राप्त करने पर गुरचरण सिंह करणपुर ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत पंचकूला की जनता के विश्वास, समर्थन और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

गुरचरण सिंह करणपुर ने उम्मीद जताई कि श्यामलाल बंसल नगर निगम के माध्यम से पंचकूला के सर्वांगीण विकास, जनहित के कार्यों तथा शहर की मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने पंचकूला की जागरूक जनता का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

गुरचरण सिंह करणपुर
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ

0
12 views

Comment