जयपुर: ब्रजेश पाठक ने एंटी करप्शन फाउंडेशन का नेशनल चेयरमैन सोशल इंडिया पद ग्रहण किया
जयपुर: एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नैशनल चीफ सुप्रीमो नरेंद्र अरोड़ा एवं नैशनल सुप्रीमो पवन शर्मा ने राजस्थान में प्रदेश टीम का विस्तार करते हुए युवा समाजसेवी ब्रजेश पाठक को फाउंडेशन का नेशनल चेयरमैन सोशल इंडिया नियुक्त किया। नरेंद्र अरोड़ा एवं पवन शर्मा ने पाठक को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए कार्य करने और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। ब्रजेश पाठक ने शपथ पत्र भरा और सच्चाई एवं ईमानदारी से जीवन जीने का प्रण लिया।
पाठक ने कहा कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए फाउंडेशन के भ्रष्टाचार उन्मूलन और मानवाधिकार के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा प्रदेश टीम का विस्तार करेंगे। समाजसेवी ब्रजेश पाठक लंबे समय से समाजहित कार्यों में सक्रिय हैं। पवन शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन करप्शन फ्री इंडिया अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में भाषण, स्लोगन, ड्राइंग, निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित करता है और सत्यनिष्ठा शपथ अभियान के जरिए लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए प्रेरित करता है।