प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संकट की अफवाहों पर प्रशासन की प्रतिक्रिया
जुगसलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'आर्थिक देशभक्ति' के तहत ईंधन बचाने की अपील के बाद जनता के बीच तेल की कमी को लेकर डर और अफवाहों का माहौल बन गया है। जुगसलाई के पेट्रोल पंपों पर स्थिति गंभीर नजर आ रही है जहां स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहिया वाहनों को सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जा रहा है जबकि चौपहिया वाहनों के लिए भी तेल की सीमा निर्धारित की गई है।
सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई आधिकारिक कमी नहीं है और भारत के पास आगामी जरूरतों के लिए पर्याप्त ईंधन स्टॉक उपलब्ध है। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और स्थिति को समझदारी से संभालें।