logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झालावाड़ में पीडीएस एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम शुरू: 7 वॉलंटियर्स को मिलेगा खरीद, भंडारण और वितरण प्रणाली का अनुभव आधारित प्रशिक्षण

झालावाड़ में युवाओं को सरकारी व्यवस्थाओं से जोड़ने और उन्हें व्यावहारिक अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत और जिला रसद अधिकारी कार्यालय द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम (ईएलपी) का शुभारंभ किया गया। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत युवाओं को पीडीएस प्रणाली की कार्यप्रणाली, खरीद प्रक्रिया, गोदाम प्रबंधन और लाभार्थी सहायता जैसी व्यवस्थाओं का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पीडीएस प्रणाली की जमीनी कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, ताकि वे सरकारी योजनाओं और वितरण प्रणाली को बेहतर तरीके से समझ सकें। इसके तहत 7 माय भारत वॉलंटियर्स को विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण के पहले चरण में प्रतिभागियों को पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही प्रोक्योरमेंट यानी खरीद प्रणाली, किसान पंजीकरण, सत्यापन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और प्रोक्योरमेंट सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया गया।पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पंजीकरण प्रक्रिया, प्रोक्योरमेंट सेंटर संचालन, गोदाम प्रबंधन, स्टॉक सत्यापन, दस्तावेजीकरण और लाभार्थी सहायता जैसी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी कराया जाएगा।प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये वॉलंटियर्स विभागीय कार्यों में सहयोग जनगणना-2027 को लेकर झालावाड़ में डिजिटल जागरूकता बढ़ाने की दिशा में बुधवार को स्व-जनगणना एवं डिजिटल जनगणना विषय पर महत्वपूर्ण वेबिनार आयोजित किया गया। जिला प्रशासन और भारत विकास परिषद, झालावाड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस वेबिनार में जिलेभर से जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक ऑनलाइन सहभागिता की।करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।aimamediajhalawar

4
625 views

Comment