logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के लिए खण्डस्तरीय समिति गठित

ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के लिए खण्डस्तरीय समिति गठित
-----
#श्योपुर-/ भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों की खोज, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण करना है। इसी क्रम में एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा द्वारा अनुविभाग श्योपुर अंतर्गत तहसील श्योपुर एवं बडौदा में स्थित प्राचीनकालीन पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु खण्ड स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

यह प्रयास एक राष्ट्रीय पांडुलिपि उपस्थिति मानचित्र के निर्माण में मदद करेगा, जिससे व्यवस्थित सूचीकरण, संरक्षण योजना और दीर्घकालिक अनुसंधान को सक्षम बनाया जा सकेगा। यह पहल डिजिटल संसाधनों के निर्माण में सहायता करेगी जिन्हें भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जा सकता है और विद्वानों और शोधकर्ताओं के लिए सुलभ बनाया जा सकता है।
मिशन के तहत नियुक्त अधिकृत सर्वेक्षणकर्ता और पांडुलिपियों के संरक्षक, जैसे परिवार, विद्वान, मंदिर और संस्थान, साथ ही साथ अपने समुदायों में पांडुलिपि संग्रह के बारे में जागरूक व्यक्ति, पांडुलिपियों के बारे में जानकारी जमा कर सकते हैं।

एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा ने बताया कि उक्त मिशन के अंतर्गत ग्राम गुरू संस्थान बडौदा के पंडित श्री रमेश पायलेट द्वारा प्राचीन पांडुलिपियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

10
577 views

Comment