logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर की अध्यक्षता में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह- 2026 की तैयारीयों को लेकर बैठक संपन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवाओं में खेल भावना, फिटनेस, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करने पर रहेगा विशेष फोकस

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मुरैना में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर के उद्देश्यों, आवश्यक व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि आरोह-2026 शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, उनकी शारीरिक एवं मानसिक क्षमता को सुदृढ़ बनाना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उनकी प्रोफाइलिंग करना है। उन्होंने कहा कि शिविर केवल खेल गतिविधियों तक सीमित न रहकर युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का माध्यम बनेगा।
उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास किया जाएगा। साथ ही युवाओं को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर ने कहा कि परिवार एवं समाज को फिटनेस एवं संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से भी शिविर को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएं। उन्होंने शिविर में विद्यार्थियों एवं युवाओं की अधिकतम एवं शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में कलेक्टर ने खेल गतिविधियों के दौरान पेयजल, ओआरएस, मेडिकल किट, प्राथमिक उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रशांत कुशवाह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

23
738 views

Comment