logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अस्थाई आक्रमण हटाने के पूर्व व्यवस्थित हाकर्स जोन विकसित कर उन्हें मूलभूत सुविधाओं सहित पुनर्स्थापित करें -कलेक्टर

अस्थायी अतिक्रमण हटाने के पूर्व व्यवस्थित हॉकर्स जोन विकसित कर उन्हें मूलभूत सुविधाओं सहित पुनर्स्थापित करें - कलेक्टर

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समय-सीमा में निराकरण, स्थायी अतिक्रमणों पर कार्रवाई, शालाओं में नामांकन बढ़ाने एवं विभागीय योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने बुधवार को आयोजित टाइम लिमिट बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों में अपेक्षित प्रगति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने 100 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगली समीक्षा बैठक में इसकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, समस्त एसडीएम, आयुक्त नगर निगम, समस्त जिला अधिकारी, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं तहसीलदार मौजूद रहे।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी प्रक्रिया एवं नियमानुसार सख्ती के साथ की जाए। कार्रवाई से पहले संबंधितों को नोटिस जारी किए जाएं तथा अस्थायी अतिक्रमण हटाने से पूर्व उचित उद्घोषणा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना, आवागमन के लिए मार्ग तैयार करना एवं शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना होना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल अस्थायी अतिक्रमण हटाने से कार्य पूर्ण नहीं माना जाएगा, बल्कि लंबे समय से बने स्थायी एवं बड़े अतिक्रमणों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाए। साथ ही ठेला एवं फुटपाथ व्यवसायियों को हटाने से पहले व्यवस्थित हॉकर जोन विकसित कर उन्हें मूलभूत सुविधाओं सहित पुनर्स्थापित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के नामांकन की जानकारी ली गई एवं कक्षा 1 में कम नामांकन पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जनशिक्षा केंद्रों एवं विद्यालयों को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए।

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान समग्र सत्यापन कार्य में कमी पाए जाने पर संबंधित सीडीपीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।साथ ही संपर्क ऐप पर सैम पंजीयन शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सैम श्रेणी के बच्चों को एमॉक्सिलिन वितरण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने तथा गंभीर एनीमिया नियंत्रण में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में श्रमयोगी मानधन योजना एवं बकेट क्लेम प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों से कहा कि जो पटवारी प्रकरणों में प्रगति नहीं ला पा रहे हैं अथवा निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

नगर निगम को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पार्किंग व्यवस्था का पालन नहीं करने वाले मैरिज गार्डनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। साथ ही विकसित किए जा रहे हॉकर्स जोनों में विद्युत, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बैठक के अंत में कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन योजना सहित सभी विभागीय लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर विशेष फोकस करते हुए कार्यों में गति लाएं।

#jansamparkmp #morena

19
645 views

Comment