logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लड़ाई-झगड़े के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम की कार्रवाई फरीदाबाद। लड़ाई-झगड़े के मामले में...

लड़ाई-झगड़े के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम की कार्रवाई
फरीदाबाद। लड़ाई-झगड़े के मामले में क्राईम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रवीन निवासी इंद्रा कॉलोनी फरीदाबाद ने थाना सेक्टर-8 में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 1-2 मई की रात उसका छोटा भाई अपने फ्लैट ग्रीन फील्ड की तरफ जा रहा था। रास्ते में कुछ लडक़ों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने बोतल से उसके ऊपर हमला किया तथा अन्य दो ने पत्थर से उसके सिर पर वार किया। शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए सागर व दुष्यंत निवासी शाहपुर कलां फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। घटनाक्रम में एक नाबालिग को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि कुछ समय पहले सागर का पीडि़त के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी की रंजिश रखते हुए सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सागर ने बोतल से तथा दुष्यंत ने पत्थर से हमला किया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, वहीं नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

2
99 views

Comment