logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरेली: सामाजिक न्याय पार्टी की विशाल जनसभा एवं बैठक संपन्न

बरेली: ग्राम पंचायत गलियां में सामाजिक न्याय पार्टी (जनादेश) की विशाल जनसभा एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर देवेंद्र कश्यप थे। बैठक में 120 भोजीपुरा विधानसभा के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश सचिव संदीप कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिम) डॉ. सोनू कश्यप, प्रदेश महासचिव एवं 120 भोजीपुरा विधानसभा प्रभारी नरपत कश्यप, जिला अध्यक्ष (बदायूं) महावीर कश्यप, जिला अध्यक्ष युवा मंच (बरेली) नेम सिंह कश्यप, कार्यकर्ता फकी चंद कश्यप और 120 भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष गजराज प्रधान शामिल थे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मानित साथियों एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सामाजिक न्याय एवं समाज की मजबूती के लिए सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। यह बैठक संगठन को मजबूत करने और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर कार्य करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

0
1210 views

Comment