logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक वीडियो सर्विलांस सिस्टम शुरू

बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल) दक्षिण पश्चिम रेलवेके बेंगलुरु मंडल द्वारा KSR बेंगलुरू सिटी रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक वीडियो सर्विलांस सिस्टम (VSS) का 13 मई 2026 को सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। यह परियोजना रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस आधुनिक निगरानी प्रणाली के तहत स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग कार्यालय, आरक्षण हॉल, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, सब-वे, फुट ओवर ब्रिज (FOB), प्रतीक्षालय तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर व्यापक निगरानी की व्यवस्था की गई है। इससे स्टेशन परिसर में यात्रियों एवं गतिविधियों की चौबीसों घंटे निगरानी संभव हो सकेगी।
परियोजना के अंतर्गत RDSO मानकों के अनुरूप 168 आईपी आधारित हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो पूरे स्टेशन क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित करेंगे। इस प्रणाली को अत्याधुनिक वीडियो मैनेजमेंट सिस्टम (VMS) एवं वीडियो एनालिटिक्स (VA) तकनीक से जोड़ा गया है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों एवं सुरक्षा संबंधी घटनाओं का स्वतः पता लगाकर सुरक्षा कर्मियों को तुरंत अलर्ट भेजा जा सकेगा।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए फेसियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर (FRS) भी एकीकृत किया गया है। इसके तहत 1086 अपराधियों के रिकॉर्ड डेटाबेस में अपडेट किए गए हैं, जिससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और निगरानी में सुरक्षा एजेंसियों को सहायता मिलेगी।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कर्मियों की रीयल-टाइम निगरानी के लिए मॉनिटरिंग सेंटर में 20 फीट 9 फीट का आधुनिक वीडियो वॉल स्थापित किया गया है। यह केंद्रीकृत निगरानी व्यवस्था स्टेशन की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगी।
पूरे वीएसएस नेटवर्क एवं संबंधित प्रणालियों का साइबर सुरक्षा ऑडिट STQC Bengaluru द्वारा किया गया, जिसमें प्रणाली को जीरो वल्नरेबिलिटी रिपोर्ट प्रमाणन प्राप्त हुआ है। साथ ही, सभी नेटवर्क स्विचों को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप Telecom Trusted Portal (TTP) से स्वीकृति दी गई है।
केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर इस अत्याधुनिक वीडियो सर्विलांस सिस्टम की शुरुआत रेलवे सुरक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो यात्रियों को अधिक सुरक्षित, स्मार्ट एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।

499
13595 views

Comment