औरैया: हर्ष सेंगर ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिले में टॉप किया
औरैया उत्तरप्रदेश: हर्ष सेंगर ने 12वीं CBSE बोर्ड परीक्षा में जिले में टॉप किया और दो विषयों में पूर्ण 100 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर उनके परिवार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
हर्ष की मेहनत, लगन और अनुशासन ने पूरे परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। परिवार के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि हर्ष जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित करे और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर निरंतर बढ़ता रहे।