बृजमनगंज: मारपीट केस में दो वारंटी गिरफ्तार
बृजमनगंज: बृजमनगंज थाने की पुलिस ने मारपीट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम सीताराम और चंद्रिका यादव हैं, जो बाप-बेटे हैं और बारगाहपुर टोला पालजोत के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था।
पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के आदेश पर चलाये गए अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने 13 मई को दोनों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। इनके ऊपर केस नंबर 114/25 में मारपीट और धमकी देने का आरोप है। थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वारंटियों को पकड़ने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।