logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पानी को लेकर महिलाओं ने सुनाई इतनी खरी-खोटी कि गाड़ी में बैठकर रोने लगीं अधिकारी... See more

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ इलाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वहां की ढाणियां पंचायत में महीनों से पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने एक अधिकारी की कार को घेर लिया. उन्होंने मुआयने के लिए आई एक महिला जेईएन की कार को घेर लिया और उसे इतनी जमकर खरी-खोटी सुनाई कि वह रो पड़ी. इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, ढाणियां पंचायत में पिछले पांच-छह महीनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है. गांव में पानी की टंकी और दो ट्यूबवेल होने के बावजूद लोगों को नियमित सप्लाई नहीं मिल रही. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का पानी शहर की ओर भेजा जा रहा है. वहीं, ढाणी के लोग सुबह दो से पांच मिनट की सप्लाई पर निर्भर हैं. कई घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है और हालात इतने खराब हैं कि लोगों को टैंकर मंगवाकर गुजारा करना पड़ रहा है.

2
695 views

Comment