logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NEET 2026 परीक्षा रद्द, छात्रों के भविष्य पर संकट

भारत: NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गई है, जिससे 22 लाख से अधिक छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को बड़ा झटका लगा है। कई परिवारों ने इस परीक्षा के लिए कर्ज लिया, गहने बेचे और रात-दिन मेहनत की, लेकिन पेपर लीक और सरकारी लापरवाही के कारण उनका प्रयास बेकार हो गया। इस घटना ने शिक्षा प्रणाली में संगठित भ्रष्टाचार की गंभीर समस्या को उजागर किया है।

हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं जबकि ईमानदार छात्र नुकसान उठाते हैं। इस बार भी लाखों छात्र मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता का सामना करेंगे। कई छात्र सवाल कर रहे हैं कि यदि सफलता परिश्रम से नहीं बल्कि पैसे और पहुँच से तय होगी तो शिक्षा का मूल उद्देश्य क्या रहेगा। प्रधानमंत्री का अमृतकाल कई के लिए विषकाल साबित हुआ है।

0
50 views

Comment