logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामपुर: जिस बढ़ई से बनवाया घर में सीक्रेट लॉकर, उसी ने कर दिया 30 लाख का 'खेल'! फिर ऐसे खुला असली राजsee more

रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक बढ़ई ने पहले घर की अलमारी में गुप्त लॉकर तैयार किया और फिर उसी लॉकर में रखे लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, थाना अजीमनगर क्षेत्र निवासी ताहिर अली ने नौ मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। एसपी सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

0
67 views

Comment